hostel

विश्वविद्यालय परिसर में ही छात्रों के आवास के लिए आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित छात्रावास निर्मित है। छात्रावास में बेड एवं व्यक्तिगत आलमारी तथा स्नानागार, प्रसाधन आदि की व्यवस्थायें उपलब्ध है।
विश्वविद्यालय में नियमित रूप से निवास कर पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए अलग से कमरा, प्रसाधन आदि की व्यवस्थाओं के साथ कन्या छात्रालय स्थित है। महिला छात्रालय हेतु महिला वार्डन तथा 24 घंटे सिक्युरिटी की व्यवस्था के साथ इनडोर गेम्स की सुविधाए भी प्रस्तावित है। कन्या छात्राओं के लिए अलग से भोजनालय की भी व्यवस्था सराहनीय है।
यहाँ पर विस्तृत खेल कूद मैदान के साथ ही मनोरंजन तथा देश विदेश के समाचारों से अवगत रहने हेतु समाचार पत्र टीवी सोलर गीजर आदि की सुविधाए भी सुव्यवस्थित रूप में उपलब्ध है। 
छात्रावासों में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं में अध्यात्मिक उन्नति को उर्जावान बनाने के लिए ध्यान कक्ष की व्यवस्था तथा शारीरिक मानसिक विकास हेतु प्रार्थना कक्ष, योगाभ्यास की भी व्यवस्था की जाती है।